उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर, रायपुर समेत प्रदेशभर में तापमान में गिरावट
रायपुर। नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर अब स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं।
ठंडी हवाओं के चलते इन जिलों में रात और सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं राजधानी रायपुर और इसके आसपास के इलाकों में भी अब कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित हो रही है और लोग बिना गरम कपड़ों के घर से निकलना मुश्किल पा रहे हैं।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय गरम कपड़ों का प्रयोग करें तथा ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाएं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210575
Total views : 8251010