सारंगढ़-बिलाईगढ़। अवैध शराब निर्माण और विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कोसीर में सघन छापेमारी की, जिसमें 110 लीटर कच्ची महुआ शराब और करीब 1400 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम पंहदा के सबरिया डेरा में नाले के पास अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। मौके पर टीम ने शराब बनाने की भट्टी, पॉलीथिन पैकेट, झिल्लियां और जरीकेन बरामद किए।
-
कच्ची शराब: 200 नग झिल्लियों में 200-200 मिलीलीटर, दो सफेद जरीकेन में 20-20 लीटर और एक नीले जरीकेन में 30 लीटर, कुल 110 लीटर।
-
महुआ लाहन: 7 बड़े नीले ड्रम, प्रत्येक में लगभग 200 किलोग्राम, कुल 1400 किलोग्राम।
आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार पाठक, हाबिल खलखो, लोकनाथ साहू, रामेश्वर राठिया, फागुराम टंडन, मुख्य आरक्षक उमेश कुमार चौहान एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा ने कहा,
“कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बनाते या बेचते पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन का लक्ष्य जिले को अवैध शराब मुक्त बनाना है।”
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाके में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है, और विभाग का अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166938
Total views : 8193758