खैरागढ़। जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की तस्करी में शामिल 6 युवकों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नशीली कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1,66,669 रुपये बताई गई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लंबे समय से गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से नशीली दवाएं मंगवाकर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में बेचते थे। पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और स्थानीय युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
-
मोहित सतनामी (35 वर्ष), पिता धनुक सतनामी, निवासी गंडई
-
राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी (22 वर्ष), पिता बीरेंद्र गायकवाड़, वार्ड नं. 8, रावणपारा, गंडई
-
शहबाज खान उर्फ पप्पू (33 वर्ष), पिता शकील खान, वार्ड नं. 11, गंडई
-
शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली (33 वर्ष), पिता राधेश्याम टंडन, गंडई
-
उत्तम रात्रे (24 वर्ष), पिता दुलीचंद रात्रे, वार्ड नं. 8, रावणपारा, गंडई
-
एक विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस ने बताया कि नशे के इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210630
Total views : 8251075