जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में पुलिस ने एक अनोखे तरीके से गांजा तस्करी करने वाले तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों ने स्कॉर्पियो को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन बनाकर नेम प्लेट तक लगाई और छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के लिए दाखिल हुए।
पुलिस ने जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो तस्कर भाग खड़े हुए। पीछा करने पर पुलिस ने गाड़ी छोड़कर भागे तस्करों के पास से लगभग 5.30 लाख रुपए कीमत का 56 क्विंटल गांजा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार यह मामला बस्तर जिले के उड़ीसा सीमा से लगे नगरनार थाना क्षेत्र का है। तस्कर हड़बड़ी में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए, जबकि पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सतर्क पुलिस उन्हें पकड़ने में सक्षम रही।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199336
Total views : 8237051