भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को दी श्रद्धांजलि। उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन में अर्पित किए पुष्प
रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राजभवन में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक असम के सांस्कृतिक उत्थान में डॉ. हजारिका के योगदान को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
डॉ. भूपेन हजारिका को भारत के महान संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, एकता और मानवता का संदेश पूरी दुनिया तक पहुँचाया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8210688
Total views : 8251149