छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में आज से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में आज से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शुरू

रायपुर: छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में आज से SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 9 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अद्यतन करना है। इसे अगले साल 7 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा, और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त किया जाएगा।

SIR की प्रक्रिया:

  • 3 नवंबर तक: SIR संबंधित फॉर्म और दस्तावेज़ की प्रिंटिंग

  • 3 नवंबर: सभी विधानसभाओं के BLO को ट्रेनिंग

  • 4 नवंबर से 4 दिसंबर: BLO न्यूमेशन फॉर्म लेकर घर-घर जाएंगे, प्रत्येक घर में तीन बार भ्रमण

  • 9 दिसंबर से 9 जनवरी: प्रकाशित मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी

  • 9 दिसंबर से 31 जनवरी: दावा-आपत्ति की सुनवाई

  • 7 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

छत्तीसगढ़ के आंकड़े:

  • वर्तमान मतदाता: 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार

  • मतदान केंद्र: 24,371

  • राजनीतिक पार्टी एजेंट: 38,338

  • जिला ARO और AERO: 467
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बताया कि पिछले SIR (2003) में लगभग 1 करोड़ 32 लाख मतदाता थे। इस बार पहले से किए गए मैन्युअल मिलान के अनुसार 71% मतदाताओं के नाम 2003 और 2025 की सूची से मिल चुके हैं। BLO के घर-घर जाने के बाद यह प्रतिशत 25% और बढ़ेगा।

यह प्रक्रिया न केवल मतदाता सूची को अद्यतन करेगी, बल्कि चुनाव की पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित करेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *