ई-रिक्शा चालकों पर विशेष अभियान, बिना लाइसेंस चलाने पर वसूला 5 हजार रूपये का चालान
धमतरी: एसपी के निर्देशन में डीएसपी और यातायात प्रभारी की टीम ने आज शहर में विशेष यातायात अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम, सुरक्षित और अनुशासित बनाना था।
अभियान के दौरान निरीक्षण किया गया, जिसमें 5 ई-रिक्शा चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए। उनके खिलाफ कुल 5000 रुपये का परिसमन शुल्क वसूला गया। चालकों को सख्त चेतावनी दी गई और समझाया गया कि भविष्य में यदि बिना लाइसेंस वाहन चलाते पाए गए तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नो-पार्किंग और यातायात नियंत्रण:
अभियान के तहत सदर मार्ग, गोल बाजार, बस स्टैंड और अन्य व्यस्त मार्गों पर नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों को हटवाया गया। यातायात में बाधा डालने वाले चालकों को समझाईश दी गई कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा करें, ताकि राहगीरों को असुविधा न हो और सड़कें सुचारू रूप से चलती रहें।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181049
Total views : 8212723