बीजेपी ने कांकेर जिले के नए पदाधिकारियों की घोषणा की
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से हुआ ऐलान
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने कांकेर जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से यह नियुक्ति सूची जारी की गई है।
बीजेपी संगठन ने बताया कि नई टीम को आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों में पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाएंगे।
जल्द ही पार्टी द्वारा जिला पदाधिकारियों की विस्तृत सूची और जिम्मेदारियाँ सार्वजनिक की जाएंगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237142
Total views : 8284759