राष्ट्रीय एकता दिवस: कलेक्टर ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली// कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता और उनके अद्वितीय कार्यों के कारण ही भारत की एकता संभव हो सकी। उन्होंने सभी को देश की आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और राष्ट्रीय एकता दिवस की भावना के साथ देश की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *