बस्तर पुलिस ने नगरनार में गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर पुलिस ने नगरनार में गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा पर स्थित नगरनार क्षेत्र में पुलिस ने बड़े गांजा तस्करी नेटवर्क का खुलासा करते हुए 11 लाख 90 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर ले जा रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से अलग-अलग वाहनों के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। नगरनार पुलिस ने चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू की।

  • 29 अक्टूबर की कार्रवाई: ओडिशा से आ रहे ट्रक में 73 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई। ट्रक चालक मुराद साह (30), मध्य प्रदेश निवासी, को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया।

  • 30 अक्टूबर की कार्रवाई: चेकिंग के दौरान एक कार से 46.37 किलो गांजा बरामद हुआ। कार में सवार मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35) को हिरासत में लिया गया। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से खरीदकर उत्तर प्रदेश भेज रहे थे, जहां इसे बड़े नेटवर्क के माध्यम से तस्करी किया जाता है।

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों में लगातार वाहन चेकिंग अभियान और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं ताकि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकी जा सके।

नगरनार क्षेत्र लंबे समय से ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आने वाले नशे के तस्करों का प्रमुख मार्ग माना जाता है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *