CM साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

CM साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट किया।


आदिवासी विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

  • उन्होंने आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

  • मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति समृद्ध है और इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

केंद्रीय मंत्री की प्रतिक्रिया

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने राज्य में आदिवासी उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेतामवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव और पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की यह बैठक छत्तीसगढ़ में आदिवासी कल्याण और विकास के लिए सहयोग और समन्वय को और मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment