मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर Run For Unity में लिया हिस्सा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित #RunForUnity में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने देश की एकता, अखंडता और फिटनेस के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई। हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। सरदार पटेल जी ने आजादी के बाद अपनी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से सभी रियासतों को एकजुट कर एक अखंड भारत का निर्माण किया। हम उन्हें नमन करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आह्वान किया है, जो न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है बल्कि फिटनेस और सामूहिक भागीदारी का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री के साथ अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिकों ने भी इस एकता दौड़ में भाग लेकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *