मस्तुरी शूटआउट के सात आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल-कट्टा बरामद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस को मस्तुरी में हुई गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते षड्यंत्र रचकर हमला करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीसीयू (सायबर सेल) और थाना मस्तुरी की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर अज्ञात हमलावरों की पहचान की और साक्ष्यों की कड़ियाँ जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की।

जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियाँ

मस्तुरी निवासी नितेश सिंह (प्रार्थी) और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवार के बीच लंबे समय से जमीन के क्रय-विक्रय, अतिक्रमण और राजनीतिक प्रभाव को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी मस्तुरी और सिविल लाइन थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह को मारने की योजना बनाई। 25 अक्टूबर को हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन योजना सफल नहीं हो सकी। इसके बाद 28 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे आरोपियों ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मस्तुरी मेन रोड पर नितेश सिंह और उसके साथियों पर फायरिंग की बौछार कर दी।

हमले में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। दोनों को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

100 से ज्यादा CCTV खंगाले, सात आरोपी पुलिस के शिकंजे में

थाना मस्तुरी पुलिस और एसीसीयू टीम ने क्षेत्र के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल और कट्टा बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी :

1. विश्वजीत अनंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तुरी

2. अरमान उर्फ बलमजीत अनंत (29 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा

3. चाहत उर्फ विक्रमजीत (19 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा

4. मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस (29 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन

5. मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू (22 वर्ष), निवासी अटल आवास, कोनी

6. दो विधि से संघर्षरत किशोर

बरामद सामग्री :

देशी पिस्तौल – 02 नग

देशी कट्टा – 01 नग

मैगज़ीन – 05 नग

जिंदा कारतूस – 04 नग

खाली खोखा – 13 नग

बुलेट – 10 नग

मोबाइल फोन – 05 नग

एक लाख रुपये का लेनदेन भी आया सामने

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि तारकेश्वर पाटले ने मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत को 1 लाख रुपये नकद दिए थे, जिसे उसने अन्य आरोपियों में बाँटा। इस लेनदेन की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने कहा कि –

बिलासपुर पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। अपराधियों पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई हमारी प्राथमिकता है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *