बालोद में राज्योत्सव 2025 की धूम – मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद में राज्योत्सव 2025 की धूम – मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

2 से 4 नवंबर तक स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी में झलकेगी जिले की पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालोद जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
जिला मुख्यालय स्थित स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित इस उत्सव में प्रदेश के स्कूली शिक्षा, विधि-विधायी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे।

 तीन दिन – संस्कृति, शिल्प और सम्मान का संगम

तीन दिवसीय राज्योत्सव के दौरान जिले की सांस्कृतिक धरोहर और उपलब्धियों की झलक देखने को मिलेगी।
समारोह में पारंपरिक लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ और स्थानीय उत्पादों के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे।

इसके साथ ही शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 उत्सव की तैयारियाँ चरम पर

राज्योत्सव की तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर की जा रही हैं।
मंच, प्रकाश, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष दल बनाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर
“छत्तीसगढ़ की गौरवगाथा और राज्य निर्माण की इस यात्रा” का उत्सव मनाएँ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *