मां को आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खो दिया आपा — दोस्त संग मिलकर कर दी आशिक की बेरहमी से हत्या, 2 साल बाद खुला ब्लाइंड मर्डर केस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मां को आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खो दिया आपा — दोस्त संग मिलकर कर दी आशिक की बेरहमी से हत्या, 2 साल बाद खुला ब्लाइंड मर्डर केस”

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में 2023 में हुई रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने किया खुलासा — मां के अवैध संबंध का पता चलने पर बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर आशिक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी।

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में दो साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में एक बेटे ने अपनी मां को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद गुस्से में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उस व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

मामला वर्ष 2023 का है। उस समय तोरवा के रेलवे ट्रैक पर विनोद महंत का शव संदिग्ध हालत में मिला था। शव के बांए हाथ और दाहिने जांघ पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सामान्य मौत मानते हुए मर्ग दर्ज किया था, लेकिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

पूर्व सीएसपी आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने इस केस में कई अहम सुराग जुटाए थे। बाद में वर्तमान सीएसपी गगन कुमार (आईपीएस) ने साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, जिससे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई।

जांच में पता चला कि मृतक विनोद महंत का राजकुमारी पासी नामक महिला से संबंध था। पुलिस ने जब राजकुमारी से पूछताछ की, तो उसने खुलासा किया कि एक दिन उसका बेटा कृष्णा पाल (24) अपने दोस्त मनोज पाल उर्फ धन्ना (21) के साथ घर पहुंचा। उसी समय उसने अपनी मां को विनोद महंत के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

गुस्से से आगबबूला हुए कृष्णा ने मौके पर ही विनोद पर हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने लोहे की रॉड और मुक्कों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया, फिर शव को गमछे से बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। लेकिन जब देखा कि विनोद अभी भी जिंदा है, तो दोनों वापस लौटे और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से घटनास्थल से जुड़ी रॉड और अन्य सबूत बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में जुटाए गए तकनीकी और भौतिक साक्ष्य दो साल बाद भी सटीक साबित हुए, जिसके आधार पर यह ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *