रायपुर।
छत्तीसगढ़ में अब चुनावी तैयारियों का अगला बड़ा चरण शुरू होने जा रहा है। बिहार की तरह अब यहाँ भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होने जा रहा है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग आज सोमवार शाम 4:15 बजे रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी शामिल रहेंगे। इसी दौरान वे देशभर में SIR सर्वे की तारीखों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि आयोग अगले हफ्ते से पूरे देश में SIR सर्वे की शुरुआत कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में 10 से 15 राज्यों में यह सर्वे कराया जाएगा, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पहले ही प्रदेश के कलेक्टरों को टॉप-टेबल एक्सरसाइज (पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान) करने के निर्देश दिए थे, जो अब पूरी हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक, जिन राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव इस समय चल रहे हैं, वहां SIR फिलहाल टाला जाएगा। इसका कारण यह है कि स्थानीय कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हैं और सर्वे के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे राज्यों में निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद SIR कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में इस सर्वे को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज़ कर दी गई है, और अब निगाहें आज शाम की प्रेस वार्ता पर टिकी हैं, जहां से SIR की औपचारिक घोषणा के साथ चुनावी सरगर्मी और तेज़ हो जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236719
Total views : 8284236