जहाँ माओवादी हिंसा का अंधकार था, वहाँ अब जल रहा विकास का दीप” — प्रधानमंत्री मोदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जहाँ माओवादी हिंसा का अंधकार था, वहाँ अब जल रहा विकास का दीप” — प्रधानमंत्री मोदी

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम ने छत्तीसगढ़ के बदलाव की सराहना की, अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ और विकास की नई रोशनी का किया उल्लेख

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक पहलों और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहाँ कभी माओवादी हिंसा का अंधकार छाया हुआ था, आज वहाँ विकास और विश्वास का दीप जल रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य के कई माओवादी प्रभावित इलाकों में अब शांति और प्रगति का माहौल बन रहा है।

राजधानी रायपुर के न्यू शांति नगर में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री के विचारों का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ का उल्लेख पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से अंबिकापुर नगर निगम की अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छता, पुनर्चक्रण और सामाजिक संवेदना का अद्भुत उदाहरण है। इस कैफे में एक किलो प्लास्टिक के बदले भरपेट भोजन और आधा किलो प्लास्टिक के बदले नाश्ता दिया जाता है — जो प्लास्टिक मुक्त भारत के अभियान को नई दिशा दे रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि जनजातीय गौरव दिवस, संस्कृत भाषा का संवर्धन, और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने जैसे अवसर देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा —

“प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए विचार हमारे कर्मपथ को और ऊर्जावान बनाते हैं। उनके प्रेरक मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास की दिशा और भी सशक्त हुई है। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता उनकी इस प्रेरणा के लिए हृदय से आभारी है।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *