राशन वितरण में लापरवाही, जनता में बढ़ा रोष; राजू जैसवाल की सक्रियता ने दिलाया भरोसा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

परिमल ब्यापारी, संवाददाता बड़ेबचेली नवभारत टाइम्स 24X7

बचेली के 15 और 16 वार्ड में भगवती समूह द्वारा संचालित सरकारी राशन दुकानों में गंभीर व्यवस्थागत समस्याएँ देखने को मिली हैं। सरकारी निर्देशों के अनुसार राशन वितरण प्रतिदिन सुबह 10 बजे शुरू होना चाहिए, लेकिन दुकानों का खुलना अक्सर 11:30 से 12 बजे के बीच ही होता है।

उपस्थित लोगों का कहना है कि दुकान पर बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण, यदि तराजू या बायोमेट्रिक मशीन डिस्चार्ज हो जाती है, तो समूह द्वारा राशन वितरण रोक दिया जाता है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आज केवल एक महिला हैं, जो एंट्री, बायोमेट्रिक और राशन तौलने का भी कार्य संभाल रही हैं। लगभग 400 से अधिक राशन कार्डधारी इस दुकान से लाभान्वित होते हैं।

हर महीने राशन वितरण 3 तारीख के बजाय 13 से 15 तारीख के बीच शुरू होता है और नियम अनुसार पिछले महीने का राशन अगले महीने वितरित करने की सुविधा भी नहीं मिलती, जिससे कई परिवार समय पर राशन से वंचित रह जाते हैं। विशेष रूप से, दीपावली के बाद भी राशन पाने में विलंब से जनता में असंतोष

वितरण स्थल पर महिलाएँ अपने छोटे-छोटे शिशुओं के साथ काफी गुस्से में नजर आईं। गर्भवती और वृद्ध महिलाएँ घंटों इंतजार करने के कारण अत्यंत परेशान थीं। इस तनावपूर्ण माहौल को देखकर नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और सक्रियता दिखाई।

उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर जनता को भरोसा दिलाया कि समस्या का स्थाई समाधान शीघ्र किया जाएगा। उनकी तत्परता और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे शांत किया और माहौल सामान्य हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *