शर्मनाक! ट्रेन में सीट के लिए गर्भवती महिला को मारी लात, धक्का मुक्की और मारपीट, वीडियो वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ट्रेनों में रोजाना यात्रियों की भीड़ आम बात है, लेकिन इसी भीड़ के बीच कभी-कभी इंसानियत भी दम तोड़ देती है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में सामने आया, जहां ट्रेन की सीट को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया।

हैरानी की बात यह है कि इस विवाद में एक गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा गया और उसे लात मारी गई और धक्का दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने लोगों में गुस्सा और संवेदना दोनों जगा दी है।

सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद:
वायरल वीडियो के मुताबिक यह घटना दिल्ली की ट्रेन में हुई। भीड़ भरी ट्रेन में एक गर्भवती महिला यात्रा कर रही थी। ट्रेन में सीटें पहले से भरी हुई थीं। इस बीच दो लोगों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत धक्का मुक्की और मारपीट तक जा पहुंची।

गर्भवती महिला को मारी लात:
कुछ ही मिनटों में बहस इतनी बढ़ गई कि आसपास के लोग भी इसमें शामिल हो गए। बातों-बातों में एक पुरुष यात्री ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन माहौल और बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान किसी ने गर्भवती महिला को धक्का दिया, जिससे वह लड़खड़ा गई। जब उसने विरोध किया तो उसे लात मारी गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्भवती महिला बेहोशी की स्थिति में सीट पर पड़ी हुई है। एक दूसरी महिला ने तुरंत उसे संभाला और पानी पिलाया। लेकिन इसके बाद भी सीट के लिए लड़ाई रुकी नहीं।

यात्रियों ने बनाया वीडियो:
घटना के दौरान मौजूद यात्रियों ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में अफरा-तफरी मची है, लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे हैं और महिला रोती हुई दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा:
इस घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। कई यूजर्स ने लिखा कि ‘जहां एक गर्भवती महिला को भी ट्रेन में सीट नहीं मिलती, वहां समाज को अपनी संवेदनशीलता पर सवाल उठाना चाहिए।’ एक यूजर ने कहा, ‘सीट के लिए लड़ना समझ में आता है, लेकिन किसी मां बनने वाली महिला को मारना अमानवीय है।’

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment