Gold Price Today: दिवाली के बाद लगातार घट रहे सोना-चांदी के दाम, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों मे क्या है रेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 24 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,26,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी गिरकर 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

धनतेरस तक सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और यह लगातार नए पीक पर पहुंच रही थी। लेकिन दिवाली के बाद कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। इसका मुख्य कारण वैश्विक बाजारों में सोने में आई गिरावट और घरेलू मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग माना जा रहा है।

देखें दिल्ली समेत बाकी शहरों मे क्या है रेट

दिल्ली

24 कैरेट सोना – ₹126020 22 कैरेट सोना – ₹114790

मुंबई

24 कैरेट सोना – ₹125170 22 कैरेट सोना – ₹114790

अहमदाबाद

जयपुर

चंडीगढ़

चेन्नई

24 कैरेट सोना – ₹125070 22 कैरेट सोना – ₹114640

वैश्विक बाजारों का असर

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें इस सप्ताह लगभग 3% घटने वाली हैं। सिंगापुर में सोने का हाजिर भाव 4111.40 डॉलर प्रति औंस पर है, जो पिछले स्तर से 0.4 प्रतिशत कम है। डॉलर की मजबूती, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौतों में सकारात्मक संकेत और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। साल 2025 में सोने ने अब तक करीब 56% की बढ़त दर्ज की है।

इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं:

  • डॉलर में मजबूती
  • अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर राहत की स्थिति
  • प्रॉफिट बुकिंग

साल 2025 में सोना अब तक 56% की तेजी दिखा चुका है।

चांदी में भी आई गिरावट

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। शुक्रवार को चांदी का भाव घटकर 1,58,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। दिवाली से पहले चांदी लगातार नए उच्च स्तर तक पहुंच रही थी, और धनतेरस पर इसकी मांग सोने से भी अधिक रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतें इस सप्ताह लगभग 6% कम होने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *