राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025। दीपावली के पावन अवसर पर आज राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने राज्यपाल एवं उपस्थित अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी और राज्यपाल के परिजन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। श्री केशव राम यादव एवं दल ने पारंपरिक राउत नाच की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं सूफी गायक पद्मश्री मदन चौहान के मधुर गायन और विधायक श्री अनुज शर्मा के भजन ने समारोह के माहौल को भक्तिमय और उल्लासमय बना दिया।

समारोह में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री विकासशील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment