Heavy Rain Alert: अगले 48 से 72 घंटों में होगी भारी से बहुत भारी बारिश! चेक करें लिस्ट में अपने शहर का नाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश में से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके बावजूद भी देश में अभी कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच IMD ने एक बार फिर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रों के कारण मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग द्वारा ये अलर्ट खासतौर पर दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और महाराष्ट्र के लिए जारी किया है।

तमिलनाडु और केरल में ‘रेड अलर्ट’

मौजूदा मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से 24 अक्टूबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने आज यानि की 22 अक्टूबर को भी केरल और तमिलनाडु में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा 23 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट

महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है।

  • 22 और 23 अक्टूबर: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, लातूर, नांदेड़ और मराठवाड़ा-विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
  • 24 और 25 अक्टूबर: मुंबई से सटे रायगढ़, पुणे, कोल्हापुर समेत विदर्भ के पूरे क्षेत्र में आंधी और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *