दीपावली की रौनक में SP भोजराम पटेल की ‘पहल’: मुंगेली स्कूल के बच्चों ने लिया अपराध-नशा मुक्ति का संकल्प

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली, 19 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की ‘पहल’ पहल के उद्देश्यों को साकार करने के लिए पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में दीपावली के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को अपराधों और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया, साथ ही त्योहार की खुशियों को नैतिक मूल्यों से जोड़ा गया।

स्कूल के प्राचार्य डॉ. ईश्वर प्रसाद यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए ‘पहल’ कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे अपने-अपने घरों में ‘एक दिया पहल’ के नाम से एक दीया जलाएं। प्राचार्य ने कहा, “जिस प्रकार पहल टीम विभिन्न अपराधों और नशे से बचाव के लिए कार्यरत है, उसी प्रकार हमें भी अपनी बुरी आदतों को त्यागना चाहिए और सदैव अच्छाइयों को अपनाते हुए सफल जीवन जीना चाहिए।

इस संदेश ने बच्चों के मन में गहरा प्रभाव छोड़ा।कार्यक्रम में पहल टीम की सदस्य और पुलिस बालमित्र रोशना डेविड के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने रंगोली सजाई, दीयों को आकर्षक ढंग से सजाया तथा ड्राइंग के माध्यम से ‘एक दिया पहल’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों ने अपराधों और नशे से दूर रहने का साझा संकल्प लिया।

पूरा कार्यक्रम बच्चों की खुशी और उत्साह से भरा रहा, जो दीपावली की रौनक को और भी निखार रहा था।इस पहल से न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ी, बल्कि समुदाय स्तर पर सकारात्मक बदलाव की शुरुआत भी हुई। स्कूल प्रशासन ने ऐसी गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment