दीपावली से पहले किसानों के चेहरे पर मुस्कान! उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से 11.09 करोड़ का बोनस बरसा — गन्ना किसानों के खेतों में ‘मिठास’ की बौछार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 16 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के लिए इस बार की दीपावली सच में “मीठी” साबित हो रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, कवर्धा ने गन्ना उत्पादक किसानों को 11.09 करोड़ रुपये का बोनस भुगतान कर बड़ा तोहफा दिया है।

यह बोनस पिछले पेराई सत्र में गन्ना विक्रय करने वाले किसानों को दिया गया है। यह निर्णय न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, बल्कि राज्य में सहकारिता और पारदर्शिता की नई मिसाल भी पेश करेगा।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध भुगतान और बोनस वितरण सुनिश्चित कराया। उनके नेतृत्व में किसानों को समय पर मूल्य और प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो रही है, जिससे उनके मन में सरकार के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़े हैं।

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने पेराई सत्र 2024-25 के दौरान किसानों से खरीदे गए गन्ने का 115.44 करोड़ रुपये का संपूर्ण भुगतान कर प्रदेश की सभी शुगर मिलों में अग्रणी स्थान हासिल किया है।

दीपावली से पहले बोनस भुगतान की घोषणा के बाद जिलेभर के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव-गांव में जश्न का माहौल है — खेतों में अब सिर्फ फसल नहीं, उम्मीदों की मिठास भी लहराने लगी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *