Bihar Election 2025: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 44 उम्मीदवारों के नाम फाइनल, राजबल्लभ की पत्नी को टिकट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bihar Election 2025 (JDU 2nd candidate List 2025): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) ने गुरुवार (16 अक्टूबर) को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 9 महिलाएं और 4 मुस्लिम चेहरे हैं। सबसे चर्चित नाम है पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव की पत्नी का, जिन्हें उस सीट से टिकट दिया गया है जहां से वे पहले भी विवादों में रहे थे। राजबल्लभ यादव ने कभी तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री की तुलना “जर्सी गाय” से की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हुआ था।

इस लिस्ट में बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद के नवीनगर से टिकट दिया गया है। चेतन 2020 में शिवहर से विधायक बने थे। इसके साथ जेडीयू ने अपनी सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पूरा कर लिया है।

बिहार JDU की दूसरी लिस्ट: 44 कैंडिडेट्स नाम

पहले 57 उम्मीदवारों की लिस्ट आई थी

जेडीयू की पहली लिस्ट में 57 नाम थे, जिनमें अनंत सिंह (मोकामा), धूमल सिंह (एकमा) और अमरेंद्र पांडेय (कुचायकोट) जैसे बाहुबलियों को टिकट मिला था। 2020 में सबसे कम 12 वोटों से जीतने वाले प्रेम मुखिया (हिलसा) को इस बार भी मौका मिला है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

एनडीए की सीट शेयरिंग पूरी

एनडीए में सीट बंटवारे के तहत जेडीयू को 101 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) को 14, हम को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 4 सीटें दी गई हैं।

मुकाबला दिलचस्प होने के आसार

जेडीयू की इस लिस्ट के साथ अब एनडीए की तैयारी पूरी हो चुकी है। तेजस्वी यादव की आरजेडी और कांग्रेस भी अपनी अगली लिस्ट जल्द जारी करने की तैयारी में हैं। बिहार की सियासी जंग में इस बार कई नए और युवा चेहरे भी मैदान में उतर रहे हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *