बिल्हा में विकास की नई लहर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 65.55 लाख से अधिक के योजनाओं का किया भूमिपूजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- बिल्हा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं और बुंदेला में विकास के कार्यों को गति देने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बुधवार को लगभग 65.55 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

इन परियोजनाओं से स्थानीय ग्रामीणों को आंगनबाड़ी, सड़क और सामुदायिक भवनों जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, जो क्षेत्रीय विकास को मजबूत बनाएंगी।ग्राम पंचायत कुआं में कुल 24.80 लाख रुपये की योजनाओं का भूमिपूजन किया गया। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए 12.80 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण के लिए 7.00 लाख रुपये तथा सामुदायिक भवन के लिए 5.00 लाख रुपये का प्रावधान शामिल है।

वहीं, ग्राम पंचायत बुंदेला में 40.75 लाख रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ। यहां झाल मुख्य मार्ग से बस्ती तक 450 मीटर लंबी सीसी रोड के निर्माण पर 24.25 लाख रुपये, कौशिक समाज के लिए सामुदायिक भवन पर 5.00 लाख रुपये, खैरवार समाज के लिए सामुदायिक भवन पर 6.50 लाख रुपये तथा सतनाम भवन के पास सामुदायिक शेड निर्माण पर 5.00 लाख रुपये खर्च होंगे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार का पहला लक्ष्य जनता की सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ-साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए हर गांव का विकास जरूरी है। कौशिक ने जोर देकर कहा, “देश हो या प्रदेश या गांव, जहां भाजपा होगी, वहां विकास की गंगा बहेगी।

बिल्हा विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे। डबल इंजन सरकार में विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।”कार्यक्रम में बिल्हा जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पांडेय, बरतोरी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत क्षत्रिय, बोदरी मंडल अध्यक्ष लव श्रीवास, बुंदेला ग्राम पंचायत की सरपंच माधुरी तुलाराम डहरिया, उपसरपंच मंदाकिनी सुकदेव कौशिक, बरतोरी मंडल महामंत्री देवानंद कौशिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव कुमार लहरे, नेहरू कौशिक, चितगोविंद कौशिक, चुन्नीलाल कौशिक, राजेश कौशिक, बृजनंदन कौशिक तथा राहुल कौशिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया, जो क्षेत्रीय विकास से उत्साहित दिखे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *