CM हाउस में सियासी हलचल: भाजपा रायपुर पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल — नई जिम्मेदारियां, नए संकेत!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी के सियासी गलियारों में आज हलचल तब तेज हुई जब भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय से सौजन्य भेंट की।
यह मुलाकात दिखने में भले औपचारिक रही हो, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे भविष्य की रणनीतिक बैठकों की शुरुआत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा —

“भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम जनकल्याण के कार्यों को गांव–गांव तक पहुँचाएँगे।”

मुख्यमंत्री की इस बात को राजनीतिक पर्यवेक्षक एक संकेत के रूप में देख रहे हैं — आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में संगठनात्मक मजबूती पर खास फोकस रहेगा।

जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन संगठन के लिए “ऊर्जा का स्रोत” है और यह टीम को नई दिशा देने का काम करेगा।

इस मौके पर ललित जयसिंह, अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा, जितेंद्र धुरंधर, अमित मैशेरी, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, रंभा चौधरी, अर्चना हुकरे, सरोज साहू, अनीता देवांगन, रोहित द्विवेदी, विशाल भूरा, चुडामणी निर्मलकर, मधु शर्मा, सुरेश पटेल, विकास मिश्रा, तोषण साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री से यह भेंट केवल औपचारिक नहीं थी — बल्कि आने वाले समय में रायपुर जिले की संगठनात्मक रणनीति और जनसंपर्क अभियानों पर भी चर्चा हुई।
कहा जा रहा है कि भाजपा अब रायपुर को राजनीतिक मॉडल डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम करने जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment