ताजा खबर

सरगांव में बनेगा आधुनिक पुष्पवाटिका उद्यान: 54.80 लाख रुपये की स्वीकृति मिली

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू के नेतृत्व में फलेगा हरियाली भरा मनोरंजन स्थल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव। नगरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरगांव में जल्द ही हरियाली से भरपूर और आधुनिक सुविधाओं वाला पुष्पवाटिका उद्यान विकसित होगा। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) छत्तीसगढ़ ने इस सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 54.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
नवा रायपुर के इंद्रावती भवन से जारी आदेश के अनुसार, यह उद्यान खसरा नंबर 2061/1 पर स्थित 3.022 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा। यहां नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन को प्राथमिकता देते हुए ओपन जिम, सर्विलांस कैमरा, साइनबोर्ड, संगीत व्यवस्था तथा हरियाली विकास जैसे आकर्षक प्रावधान शामिल किए जाएंगे।


उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की स्वीकृति से यह आदेश जारी हुआ है। पहली किस्त की राशि नगर पंचायत को प्रदान की जा रही है, जबकि उपयोगिता प्रमाणपत्र और कार्य प्रगति रिपोर्ट जमा करने पर दूसरी किस्त मिलेगी।
सूडा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य शासन के दिशा-निर्देशों तथा नगर पालिका अधिनियम 1961 के अनुरूप ही संपन्न किया जाए। यदि परियोजना की लागत में वृद्धि होती है, तो अतिरिक्त खर्च नगर पंचायत को स्वयं वहन करना होगा।
इस स्वीकृति की सूचना कलेक्टर मुंगेली, नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव तथा सरगांव नगर पंचायत के अधिकारियों को भेजी गई है।

अध्यक्ष परमानंद साहू ने जताया आभार

नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने इस विकास कार्य के लिए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सरगांव नगर हर दिशा से विकास की ओर अग्रसर है। यह उद्यान न केवल नगर की पहचान बनेगा, बल्कि नागरिकों के लिए एक आदर्श मनोरंजन स्थल सिद्ध होगा।

नगरवासियों में इस परियोजना को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उनका मानना है कि उद्यान बनने से सरगांव का सौंदर्य निखरेगा और बच्चों व बुजुर्गों को व्यायाम तथा मनोरंजन के लिए बेहतरीन स्थान उपलब्ध होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment