मुंगेली में नवरात्रि-दशहरा सुरक्षा अभियान: पुलिस ने 200 मोटे चुड़े जब्त कर असामाजिक तत्वों पर कसी नकेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा नवरात्रि, दशहरा पर्व में कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर में चेकिंग के दौरान 200 नग मोटे चुड़े (कड़े) को जब्त किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से शहर में घूम रहे नवयुवकों से मोटा कड़ा निकलवाया गया।मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नवरात्रि, दशहरा पर्व में कानून एवं शांतिव्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दुर्गा पंडालों में भीड़ का जायजा लिया गया व असामाजिक तत्वों की सघन चेकिंग कर विधिवत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।


नवरात्रि, दशहरा त्यौहार में मुंगेली एवं लोरमी शहर में मां दुर्गा की प्रतिस्थापित मूर्ति के दर्शन हेतु शहरी एवं आसपास के ग्रामों के श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं, जिस पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए व असामाजिक तत्व/अपराधी जो कड़े एवं मोटे चुड़े को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं और किसी भी झगड़े/विवाद में चुड़े/कड़े को मुक्केबाजी के साथ चलाकर गंभीर चोट पहुंचाई जाती है।

इस कारण सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर साइबर सेल मुंगेली, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली एवं थाना लोरमी पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग रवाना किया गया, जो पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों पर सघन चेकिंग किया गया और ऐसे नवयुवक जो कड़े और मोटे चुड़े पहने हुए थे, उनकी पहचान कर 200 नग मोटा चुड़ा निकलवाकर जब्त किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *