CM साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनका जीवन यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह से कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को बेहतर दिशा देने में सहायक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और सेवा को सर्वोपरि रखा। “जय जवान – जय किसान” का उनका नारा न सिर्फ देशवासियों का मनोबल बढ़ाने वाला था, बल्कि भारत को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ाने वाला भी रहा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शास्त्री जी की निष्ठा और ईमानदारी हमेशा नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155956
Total views : 8176591