आदि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम गुजरा, दानीटोला एवं भैंसबोड़ पहुँचे केन्द्रीय जनजातीय कार्य मामले के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आदि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम गुजरा, दानीटोला एवं भैंसबोड़ पहुँचे केन्द्रीय जनजातीय कार्य मामले के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर

आयुष्मान आरोग्य केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास एवं अमृत सरोवर आदि का निरीक्षण कर जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का किया पड़ताल

स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में ली जानकारी

दल्लीराजहरा: केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर को केन्द्रीय प्रतिनिधि एवं भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा, दानीटोला एवं भैंसबोड़ पहुँचकर विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इन ग्रामों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रधानमंत्री आवास एवं अमृत सरोवर आदि का निरीक्षण कर जनजातीय बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों के जमीनी हकीकत का पड़ताल भी किया। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के अपर संचालक जितेन्द्र गुप्ता, एसडीएम सुरेश साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों तथा जनजातीय परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यगण उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने ग्राम गुजरा में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली।

 

इस दौरान केन्द्रीय प्रतिनिधि श्री मनीष ठाकुर ने ग्राम गुजरा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री ठाकुर ने मौके पर उपस्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अधिकारी-कर्मचारियों से अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाइयों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता तथा उनकी समुचित इलाज आदि व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थ चिकित्सकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के संख्या के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सिकलसेल एवं एनीमिया जाँच, सुरक्षित प्रसव आदि की सुविधा के संबंध में भी जानकारी ली। श्री ठाकुर ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा से आदिवासी बहुल डौण्डी विकासखण्ड में अस्पतालों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के दल्लीराजहरा में बीएसपी के एक अस्पताल के अलावा राज्य शासन द्वारा 100 बिस्तर वाले अस्पताल संचालित करने की जानकारी दी। इस दौरान केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव श्री ठाकुर ने मौके पर उपस्थित मितानिनों से चर्चा कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

इसके पश्चात अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर ने ग्राम गुजरा में सरस्वती महिला स्वसहायता समूह के सदस्य रोमबती के निवास में पहुँचकर उनके द्वारा किए जा रहे सिलाई कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने रोमबती से चर्चा कर इस कार्य में इससे होने वाले आय तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत उन्हें मिले सहयोग के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने ग्राम गुजरा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत मुर्गी पालन के कार्य में लगे महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों से भी मुलाकात की। श्री कुमार ने इस कार्य में लगे महिलाओं से बातचीत कर होने वाले आमदनी, चुजे एवं मुर्गियों के लिए आहार आदि की व्यवस्था के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर एवं केन्द्रीय प्रतिनिधि ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से उनकी शिक्षा-दीक्षा तथा मुर्गीपालन के अलावा अन्य व्यवसाय के संबंध में भी जानकारी ली।

इसके पश्चात केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव श्री ठाकुर ने ग्राम दानीटोला में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती सुमित्रा बाई एवं सुखित राम के नवनिर्मित आवासों का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से बातचीत कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की मिलने वाली राशि तथा नवनिर्मित आवासों में शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सभी आवासों में शौचालय एवं सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस सिलेण्डर एवं अन्य जरूरी सुविधा प्राप्त होने की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त सचिव श्री ठाकुर ने ग्राम भैंसबोड़ पहुँचकर गांव में निर्मित अमृत सरोवर का भी निरीक्षण कर इस बेहतरीन अमृत सरोवर की सराहना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *