दशहरा पर मुंगेली पुलिस का अनूठा ‘पहल’ अभियान: 10 डिजिटल और 10 सामाजिक “राक्षसों” से लड़ने का संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- दशहरा पर्व पर जिला पुलिस मुंगेली (छ.ग.) ने ‘पहल’ अभियान के तहत समाज को सामाजिक और डिजिटल बुराइयों के विरुद्ध सतर्कता का संदेश देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया है। पुलिस द्वारा जारी दो आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा और सामाजिक समस्याओं के प्रति आमजन को जागरूक होने का प्रेरक प्रयास किया गया।


पहले पोस्टर में रावण के दस सिरों के माध्यम से समाज को जकड़े 10 गंभीर सामाजिक अपराधों एवं बुराइयों को उजागर किया गया है। इनमें शराब, धूम्रपान, ड्रग्स, तेज गति व नशे में वाहन चलाना, साइबर अपराध, दहेज, घरेलू हिंसा, बाल शोषण, छेड़छाड़ और ईर्ष्या जैसी समस्याएं शामिल हैं। पुलिस ने राम के प्रतीकात्मक तीर से इन बुराइयों को नष्ट करने का संदेश समाज को दिया।

वहीं दूसरे पोस्टर में आधुनिक डिजिटल युग के 10 सबसे खतरनाक ‘डिजिटल राक्षसों’ से सावधान रहने का संदेश है। इनमें साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी (स्कैम), फेक प्रोफाइल, मालवेयर, डेटा चोरी, फिशिंग, फेक कॉल, डिजिटल एडिक्शन, ऑनलाइन बुलींग और हैकिंग जैसी समस्याएं मुख्य रूप से दिखाई गई हैं। पुलिसकर्मी को डिजिटल सुरक्षा के प्रतीक शील्ड के साथ इन खतरों से जूझते हुए प्रस्तुत किया गया है।


मुंगेली पुलिस का यह अभियान लोगों से अपील करता है कि वे जागरूक बने, सतर्कता बरतें, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें, और डिजिटल युग में सही जानकारी रखते हुए हर डिजिटल धोखाधड़ी और सामाजिक बुराई का डटकर मुकाबला करें। दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव और अपराधों की रोकथाम की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *