ताजा खबर

बीजेपी प्रवक्ता की राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी: मुंगेली कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, कड़ी कार्रवाई की मांग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को टीवी बहस के दौरान सीने में गोली मारने की धमकी देने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली थाने में आवेदन सौंपकर आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने और तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने एक टीवी चैनल की बहस के दौरान देश के कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी को खुलेआम सीने में गोली मारने की धमकी दी थी। इस बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। जिले के कांग्रेसियों ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह वक्तव्य न केवल अत्यंत आपत्तिजनक है, बल्कि समाज में वैमनस्य और हिंसा को बढ़ावा देता है तथा कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।कांग्रेस नेताओं ने दिए गए आवेदन में मांग की है कि उपरोक्त मामले में संज्ञान लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव के खिलाफ उचित धाराओं के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

उपस्थित नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से शामिल थे:एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा,संजीत बनर्जी,हेमेंद्र गोस्वामी,स्वतंत्र मिश्रा,संजय यादव,रोहित शुक्ला,लक्ष्मीकांत भास्कर,अभिलाष सिंह,राजेश छेदईहिया,संजय जायसवाल,लखन कश्यप,असद खोखर,उर्मिला यादव,इंद्रजीत कुर्रे,

नेताओं के बयान
-/एआईसीसी सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी को जान से मारने की जो धमकी दी गई है, उससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। हमने जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।”

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा
“यह जो अभी जिन्होंने राहुल गांधी को छाती में गोली मारने की बात कही है, इसका मैं निंदा करता हूं। यह डायरेक्ट लोकतंत्र की हत्या है और आरएसएस का यह शुरू से ही मकसद भड़काने में, लड़ाई कराने में रहा है। महादेव नामक आदमी है, वो संघी है। इस व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि दोबारा कोई ऐसी मीडिया में आकर किसी को जान से मारने की धमकी न दे सके।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment