नौकरी का झांसा, पैसों की लालच… और फिर खौफनाक साजिश! पैसे मांगने पर महिला को बेल्ट-चुनरी से घोंट डाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। नगपुरा चौकी क्षेत्र के टेमरी गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी का झांसा देने वाला युवक आकाश बघेल (27 साल), जिसने महिला से 50 हजार रुपए ऐंठे थे, पैसे लौटाने की मांग और थाने में शिकायत की धमकी से इतना डर गया कि उसने उसकी हत्या की सुपारी दे डाली।

आकाश खुद एक वाटर फिल्टर प्लांट में संविदा पर काम करता था, लेकिन महिलाओं और युवाओं को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर ठगी करता था। मृतक महिला गंगोत्री जांगड़े (40 साल) को उसने यकीन दिलाया कि उसका परिचित “अमन” नाम का बड़ा अफसर है, जो नगर पालिका और पंचायत में नौकरी लगवा देता है। गंगोत्री ने भरोसा कर 50 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन असलियत ये थी कि “अमन” कोई और नहीं, बल्कि आकाश ही था, जो अलग मोबाइल नंबर से खुद को अफसर बताकर गंगोत्री को धोखा दे रहा था। जब महिला ने कहा कि अगर तय तारीख (20 सितंबर) को इंटरव्यू नहीं हुआ तो वह पुलिस में शिकायत करेगी, आकाश ने उसे हमेशा के लिए चुप कराने की खूनी साजिश रच दी।

उसने अपने साथी निर्भय को हत्या की सुपारी दी और 19 सितंबर की रात दोनों ने मिलकर गंगोत्री को खाने के बहाने टेमरी गांव बुलाया। पहले निर्भय ने बेल्ट से उसका गला दबाया, फिर आकाश ने उसे पटक दिया। दोनों ने मिलकर बेल्ट और चुनरी से उसका दम घोंट दिया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया।

हत्या के बाद निर्भय गिरफ्तार हो गया, लेकिन आकाश भाग निकला। वह डोंगरगढ़ मेले में घूमता रहा और फिर केरल भाग गया। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आकाश ने न केवल गंगोत्री बल्कि कई और लोगों को भी नौकरी के नाम पर ठगा था।

यह पूरा मामला नौकरी की आड़ में चल रहे ठगी, धोखे और खून से सनी साजिश की खौफनाक तस्वीर पेश करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *