कोयला खदान का मजदूर या नक्सलियों का गुप्तचर? कोरबा में SIA की बड़ी कार्रवाई, छिपा सच आया सामने

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा। जिले से शनिवार को नक्सली नेटवर्क से जुड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोयला खदान में काम करने वाले कर्मचारी रामा इचा को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि वह न केवल मजदूर संगठनों से जुड़ा था, बल्कि नक्सलियों का भरोसेमंद सहयोगी भी था।

सूत्रों के मुताबिक, रामा का गहरा संबंध चंगोराभाठा में पकड़े गए नक्सली जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उसकी पत्नी कमला कुरसम से है। बताया जा रहा है कि जग्गू और उसका नेटवर्क लगातार ठिकाने बदलते रहते थे और महीनों तक एक ही जगह नहीं रुकते थे।

जांच में सामने आया कि रामा ने कई बार रायपुर आकर नक्सलियों की मदद की और यहां तक कि बड़े नक्सल नेताओं को रायपुर की झुग्गी बस्तियों में ठहराने तक की व्यवस्था की। इसके अलावा पैसों का लेन-देन भी हुआ है।

शनिवार शाम SIA ने रामा को बिलासपुर NIA कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। एजेंसी की तकनीकी जांच के बाद दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है, हालांकि उनकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं की गई है।

यह गिरफ्तारी इस बात का सबूत है कि नक्सली संगठन अब शहरी और औद्योगिक इलाकों में भी अपनी जड़ें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। SIA आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *