दुर्ग में नशे का काला साम्राज्य! आधा दर्जन तस्कर सलाखों के पीछे, हेरोइन जब्ती से हड़कंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। शहर में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी चोट की है। मोहन नगर थाना पुलिस ने शनिवार को हेरोइन तस्करी में शामिल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद जिले के अवैध नशे के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। टीम अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग पुलिस ने 8 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 246 ग्राम हेरोइन जब्त की थी। उन्हीं आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अब यह नई कार्रवाई की है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि शहर में फैले नशे के इस अंधेरे कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *