PM मोदी ने किया IIT भिलाई फेस-2 का शिलान्यास: 2257 करोड़ से बनेगा रिसर्च पार्क, दोगुनी होगी छात्रों की संख्या

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 27 सितम्बर 2025।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा (ओडिशा) से वर्चुअल कार्यक्रम में देश के आठ आईआईटी की अधोसंरचना विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें छत्तीसगढ़ के आईआईटी भिलाई फेस-2 का शुभारंभ भी शामिल है। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 2257.55 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

आईआईटी भिलाई परिसर में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम में राज्य के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है और इससे तकनीकी शिक्षा व नवाचार को नया आयाम मिलेगा।

फेस-2 परियोजना : नई पहचान की ओर

  • 1,51,343 वर्ग मीटर अतिरिक्त क्षेत्र का विकास

  • नए इंजीनियरिंग व विज्ञान विभाग, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, ICT सक्षम व्याख्यान कक्ष

  • छात्र संख्या 1500 से बढ़कर 3000

  • छात्रावास, खेल परिसर, ओपन एयर थिएटर, स्वास्थ्य केंद्र, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएँ

  • छत्तीसगढ़ का पहला अनुसंधान पार्क, लागत 96 करोड़

  • परियोजना लक्ष्य: अक्टूबर 2028 तक पूरा करना

IIT भिलाई की उपलब्धियाँ

आईआईटी भिलाई की स्थापना 2016 में हुई थी। फेस-1 परियोजना पर 1090.17 करोड़ खर्च किए गए थे। यह परिसर अपनी स्मार्ट और पर्यावरण-संवेदनशील डिज़ाइन के लिए पुरस्कृत हो चुका है।
संस्थान अब तक 300 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परियोजनाएँ, 30 पेटेंट और 185 करोड़ से अधिक का शोध कार्य कर चुका है।

छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के लिए यह संस्थान विद्या समीक्षा केंद्र जैसी अभिनव पहल भी चला रहा है, जिससे स्कूल शिक्षा में पारदर्शिता और गुणवत्ता आई है।

 फेस-2 के पूरा होने पर आईआईटी भिलाई न केवल तकनीकी शिक्षा का हब बनेगा बल्कि यह उद्योग सहयोग, शोध और नवाचार का बड़ा केंद्र भी स्थापित करेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *