छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर शांति वार्ता की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। माओवादियों की केंद्रीय समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि संगठन वर्तमान परिस्थितियों में हथियार नहीं छोड़ेगा।
केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हालात बदल चुके हैं और ऐसे समय में संगठन शांति वार्ता के पक्ष में नहीं है।



प्रेस नोट में यह भी कहा गया कि माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू द्वारा हाल ही में जारी किए गए शांति वार्ता संबंधी पत्र से केंद्रीय समिति का कोई संबंध नहीं है। समिति ने इसे सोनू की व्यक्तिगत राय बताया और उससे खुद को अलग कर लिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216945
Total views : 8258925