जिला जेल मुंगेली में बोर्ड ऑफ विजिटर्स का निरीक्षण: कैदियों की समस्याओं पर फोकस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली :  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला जेल मुंगेली में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल लीगल एड क्लिनिक की गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाना तथा कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का परीक्षण करना था।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की अध्यक्ष गिरिजा देवी मेरावी, जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार, प्राधिकरण की सचिव कंचन लता आचला, जेल अधीक्षक ममता पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण टीम ने जेल परिसर का विस्तृत भ्रमण किया और वहां बंद कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

कैदियों से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों, उनके स्वास्थ्य, भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। निरीक्षण दल ने कैदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता की जानकारी भी प्राप्त की। कैदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निजी अधिवक्ता एवं एलएससीएस अधिवक्ताओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी श्री घृतलहरे, पीएलवी प्रकाश कुमार साहू एवं सुमित साहू सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *