पूरे देश में SIR कराएगा चुनाव आयोग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए तैयार रहने को कहा है। यह इस बात का संकेत है कि चुनाव आयोग अक्टूबर-नवंबर की शुरुआत में मतदाता सूचियों में सुधार का काम शुरू कर सकता है।

इस एसआइआर का मुख्य उद्देश्य जन्म स्थान की जांच करके विदेशी अवैध प्रवासियों को बाहर निकालना है। यह कदम बांग्लादेश और म्यांमार सहित विभिन्न राज्यों में अवैध विदेशी प्रवासियों पर कार्रवाई के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

अधिकारियों के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) के एक सम्मेलन में चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें अगले 10 से 15 दिनों में एसआइआर के लिए तैयार रहने को कहा था।

लेकिन अधिक स्पष्टता के लिए 30 सितंबर की समय सीमा तय की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पिछले एसआइआर के बाद प्रकाशित अपने राज्यों की मतदाता सूचियां तैयार रखें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment