दुर्ग। भिलाई के पास सड़क हादसे ने दो दोस्तों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त कार में सवार होकर कवर्धा घूमने गए थे। उसी रात करीब 9 बजे ग्राम बड़े पूरदा, लिटिया-बोरी मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में आशीष चौधरी और ए. रविश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे दोस्त दीपक सिंह घायल हुआ है और पुलिस ने उसे हादसे का जिम्मेदार बताया।
जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त 19 सितंबर दोपहर 2 बजे भिलाई से कवर्धा घूमने निकले थे। लौटते समय, दीपक सिंह ने कार लहरा कर तेज गति से चलाई, जिससे वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और गड्ढे में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे आशीष और रविश गंभीर रूप से घायल हो गए।
बोरी थाना पुलिस ने बताया कि चालक दीपक सिंह को चोटें आई हैं, लेकिन वह बच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में तेज रफ्तार व लापरवाही को मुख्य कारण बताया गया है।

Author: Deepak Mittal
