रायगढ़ में नशे का काला धंधा! बच्चों को मौत का जहर बेच रहा था शख्स, पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जूटमिल पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग बच्चों को नशे के रूप में सुलेशन बेच रहा था।

थाना प्रभारी प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि आरोपी शेख अहसान उद्दीन कादरी (36 वर्ष) मोटरसाइकिल की डिक्की में सुलेशन ट्यूब छिपाकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मिनीमाता चौक, पुराने रेलवे फाटक के पास दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG-13-J-8286) की डिक्की से CHEMICAL VULCANIZING FLUID की 19 ट्यूब बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह सुलेशन राउरकेला (उड़ीसा) से खरीदा था और नाबालिग बच्चों को नशा करने के लिए बेच रहा था।

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी ने गिरफ्तारी से ठीक पहले ही एक किशोर को 100 रुपये में एक ट्यूब बेची थी। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 19 ट्यूब (कीमत 950 रुपये), बिकी रकम 100 रुपये और लगभग 20 हजार की कीमत वाली मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सुलेशन बेहद खतरनाक और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ है, जिसका सेवन नाबालिगों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर स्थायी दुष्प्रभाव डाल सकता है।

आरोपी पर धारा 77 जेजे एक्ट तथा धारा 123, 275, 286 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *