मोदी के नेतृत्व में भारत की उन्नति: प्रबुद्ध जन सम्मेलन में नेता बोले- विश्व शांति के अग्रदूत हैं प्रधानमंत्री

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में नेताओं ने उनके कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मोदी के आने से देश में सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक परिवर्तन आया है, जिसे राष्ट्रवादी नागरिकों ने स्वयं महसूस किया है।

मोदी के कार्यों की प्रदर्शनी और सम्मान समारोह

झूलेलाल धाम स्थित सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में मोदी जी के कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संचालन सेवा पखवाड़ा के जिला प्रभारी विनय साहू ने किया, जबकि आभार जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।

कौशिक बोले: मोदी ने बढ़ाया भारत का स्वाभिमान

मुख्य वक्ता धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है, क्योंकि मोदी जी ने भारत के स्वाभिमान को मजबूत किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत कार्यों का जिक्र किया, जिसमें 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण शामिल है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाते से योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। किसानों को सम्मान मिला है। अयोध्या में 500 वर्षों से प्रतीक्षित श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हुआ, धारा 370 हटाई गई, नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवाद पर प्रहार किया गया। आज भारत दुश्मनों को घर में घुसकर मारता है। सेना अब अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित है। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, लेकिन 2025 में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। नक्सलवाद मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा। विश्व शांति के लिए मोदी जी का नाम सबसे अग्रणी है।

अन्य नेताओं की सराहना: रोटी, मकान और स्वास्थ्य पर फोकस

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि मोदी ने नागरिकों की रोटी, मकान और स्वास्थ्य की चिंता की है। मुफ्त चावल, प्रधानमंत्री आवास और परिवार के स्वास्थ्य के लिए 5-7 लाख रुपये की वार्षिक सुविधा उपलब्ध है। 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए अलग से 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुविधा है, जो अमीर-गरीब सभी को मिल रही है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि 2014 के बाद मोदी ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। श्रीराम मंदिर बनवाकर करोड़ों भक्तों की आस्था को साकार किया। भारत सभी क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रदेश पदाधिकारी डीके सोलंकी ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। भारत चौथा आर्थिक शक्ति बन गया है। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए 5 लाख रुपये की सुविधा बिना भेदभाव के दी जा रही है।

स्वागत भाषण: विकास को समाज तक पहुंचाएं

जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन से हम गौरवान्वित हैं। उन्होंने आग्रह किया कि मोदी के नेतृत्व में दिख रहे विकास और सकारात्मक परिवर्तन को समाज के लोगों तक पहुंचाएं।

मुख्य उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला शहर संयोजक व भाजपा प्रवक्ता भागीरथी यादव, पवन पांडे, परमानन्द साहू, मानस प्रताप सिंह, प्रेम आर्य, राम अवतार पांडे, जेठमल कोटडिया, श्रीकांत गोवर्धन, कमलेश्वर केशरवानी, संजू गुप्ता, प्रमोद पाठक, राजमन सिंह, कोमल गिरी गोस्वामी, नरेंद्र शर्मा, द्वारिका जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जिला मंत्री मानस सिंह बैस, लोकनाथ सिंह, मानिक सोनवानी, अम्बालिका साहू, सोम वैष्णव, कोषाध्यक्ष रामेश्वर बंजारा, जिला उपाध्यक्ष जयपाल साहू, रिंकू सिंह कोटू दादवानी, रामाधार परिहार, बाबा पर्यटन गिरी, सौरभ बाजपेयी, मन्नू श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास, नरेश यादव, प्रेम लाल यादव, पुहुप साहू, सनत सिंह, गोवर्धन यादव, अनूप जैन, विजय बंजारा, विजय यादव, रामनाथ सिंह सहित जिला भाजपा पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा जिले के सभी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *