छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कई शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। प्रदेशभर में कुल 10 स्थानों पर ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी।
जानकारी के अनुसार, रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें देवनगरी स्थित शराब कारोबारी का घर भी शामिल है।
ईओडब्ल्यू की टीमें दस्तावेजों की जांच में जुटी हैं। इस कार्रवाई से शराब घोटाले से जुड़े अहम खुलासों की उम्मीद की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237106
Total views : 8284721