मंत्री से समझौते के बाद 16 हजार से ज्यादा कर्मी लौटेंगे काम पर
रायपुर। लंबे समय से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हो गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई अहम बैठक में सरकार और कर्मचारियों के बीच सहमति बनी। समझौते के बाद प्रदेशभर के 16 हजार से अधिक आंदोलनरत NHM कर्मी अब ड्यूटी पर लौटेंगे।
बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की 4 मांगें मान ली गई हैं, 3 मांगों पर कमेटी बनाई गई है, जबकि 3 मुद्दों को उच्च स्तरीय बातचीत के लिए रखा गया है। मंत्री ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनकी बहाली पर विचार किया जाएगा और जिनको नोटिस दिया गया है, उनके काम पर लौटने के बाद नोटिस भी रद्द कर दिया जाएगा।
देर शाम स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद NHM कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल खत्म करने की औपचारिक घोषणा कर दी।
ये मांगें हुईं पूरी
जुलाई 2023 से 5% वेतन वृद्धि लागू
30 दिन का वैतनिक अवकाश
वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता
5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा
हड़ताल खत्म होने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं अब सामान्य हो सकेंगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156003
Total views : 8176659