कोयला घोटाले की आरोपी सौम्या चौरसिया पर फिर शिकंजा: 16 और संपत्तियां अटैच करने की तैयारी, कोर्ट में EOW का बड़ा दांव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी और कोयला घोटाले की चर्चित आरोपी सौम्या चौरसिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कोर्ट में आवेदन लगाकर 16 और चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की अनुमति मांगी है।

???? EOW का आरोप – सौम्या ने अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली और कमीशनखोरी से करोड़ों कमाए और इस रकम से करीब 45 संपत्तियां खरीदीं।
???? इनमें से 29 संपत्तियां पहले ही ED द्वारा अटैच की जा चुकी हैं, जबकि बाकी 16 प्रॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी है।
???? सभी संपत्तियां भिलाई-दुर्ग जिले में चिन्हांकित की गई हैं।

बचाव पक्ष की दलील
सौम्या के वकीलों ने कोर्ट में आपत्ति जताते हुए कहा कि ये संपत्तियां उनके परिजनों द्वारा खरीदी गई हैं और उनके पास इसका दस्तावेजी सबूत मौजूद है। बचाव पक्ष ने अपनी दलील रखने के लिए समय मांगा है।

कोर्ट का अगला कदम
विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बचाव पक्ष को 22 सितंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है।

बता दें, सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी और फिलहाल वे बेंगलुरु में रहते हुए कोर्ट में पेश हो रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *