Video: अंकल बचा लो! बच्ची के गले में फंस गई च्युइंग गम, युवक ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Kerala News: केरल के कन्नूर जिले के पझैयांगड़ी क्षेत्र के पल्लिकाराँ से एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कुछ युवाओं की समझदारी और तत्परता ने एक आठ साल की मासूम बच्ची की जान बचा ली.

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन युवाओं की खूब तारीफ कर रहे हैं.

युवकों ने मिलकर बचाई लड़की की जान

मामला उस समय का है जब बच्ची साइकिल लेकर सड़क के किनारे खड़ी थी. उसके मुंह में च्यूइंग गम था. कुछ ही देर बाद अचानक गम उसके गले में फंस गया और उसकी सांसें रुकने लगीं. बच्ची घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत पास खड़े युवाओं को आवाज लगाई- अंकल, बचा लो.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी. उसके चेहरे पर घबराहट साफ झलक रही थी. तभी पास मौजूद युवाओं ने उसकी मदद के लिए दौड़ लगाई. उन्होंने बिना देर किए प्राथमिक उपचार शुरू किया और बच्ची को सहारा देकर उसकी सांसें सामान्य कराने की कोशिश की. युवाओं की तत्परता रंग लाई और कुछ देर में बच्ची के गले से गम निकल गया. बच्ची ने राहत की सांस ली और उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई.

लोगों ने युवकों की सराहना

इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों और आसपास के लोगों ने उन युवाओं की जमकर सराहना की. कहा जा रहा है कि यदि सही समय पर मदद न मिलती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. यह घटना एक बड़ा सबक देती है कि छोटी-सी लापरवाही भी कभी-कभी जानलेवा बन सकती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *