क्या देश के अमीरों को जाम छलकाना है पसंद? सर्वे में बताई करोड़पतियों ने अपनी ख्वाहिश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शराब पीने को लेकर अमीर लोगों पर एक सर्वे किया गया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. इस सर्वे की रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि एक तिहाई से ज्यादा भारतीय अमीर लोग शराब पीना पसंद नहीं करते हैं.

ये सर्वे 8.5 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वाले 150 भारतीयों के बीच किया गया.

मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया लग्जरी कंज्यूमर सर्वे 2025 के अनुसार, 34 फीसदी लोगों ने कहा कि वे बिल्कुल भी शराब नहीं पीते हैं, जबकि 32 फीसदी लोगों का जवाब था कि उन्हें व्हिस्की पसंद है. वहीं, 11 फीसदी लोग रेड वाइन और 9 फीसदी लोग शैंपेन पीना पसंद करते हैं.

इसके अलावा यूपीआई को लेकर भी लोगों से सवाल-जवाब किए गए हैं. सर्वे के मुताबिक, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत में अमीर लोगों के लिए भुगतान का पसंदीदा तरीका बनकर उभरा है. इस नए यूपीआई सिस्टम ने कैश में पैसा रखने और कार्ड के प्रचलन को कम कर दिया है.

अमीर लोगों को पसंद आ रहा UPI सिस्टम

सर्वे रिपोर्ट में बताया गया 35 फीसदी लोगों ने यूपीआई को अपना पसंदीदा माध्यम बताया, इसके बाद 18 फीसदी ने कैश, 16 फीसदी ने आरटीजीएस-एनईएफटी ट्रांसफर और 14 फीसदी ने कार्ड से भुगतान को प्राथमिकता दी. मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 में कहा गया है कि 0.31 फीसदी भारतीय परिवारों या 8.71 लाख परिवारों की कुल संपत्ति 8.5 करोड़ रुपए या 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में 1.42 लाख करोड़पति परिवार रहते हैं और ये ‘करोड़पतियों की राजधानी’ है. इसके बाद नई दिल्ली में 68,200 और बेंगलुरु में 31,600 करोड़पति परिवार हैं. राज्यों में महाराष्ट्र 1,78,600 करोड़पति परिवारों के साथ सबसे आगे है, जो फाइनेंस और इंडस्ट्री में केंद्रित धन को दर्शाता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *