मृत अधिकारी का तबादला, अफसरशाही की बड़ी लापरवाही

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अफसरशाही एक बार फिर सुर्खियों में है। नगरीय प्रशासन विभाग की हाल ही में जारी तबादला सूची ने सभी को चौंका दिया। दरअसल, विभाग ने जिन 200 से अधिक अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया, उसमें एक ऐसे अधिकारी का नाम भी शामिल था, जिनका निधन दो महीने पहले ही हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा नगर पालिका के उप अभियंता योगानंद सोम का नाम इस सूची में शामिल किया गया। आदेश के मुताबिक, उनका तबादला दल्लीराजहरा से नगर पंचायत तुमगांव किया गया था। लेकिन जांच में सामने आया कि योगानंद सोम का दो माह पहले निधन हो चुका है।

नंबर 18 पर अंकित अधिकारी जिनका निधन हो चुका है

इस बड़ी लापरवाही ने न केवल विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सरकारी तंत्र की खामियों को भी उजागर किया है। बिना अद्यतन जानकारी के इस तरह का आदेश जारी होना अफसरशाही की लापरवाही का उदाहरण माना जा रहा है।

लोगों ने इस घटना को ‘सिस्टम की गंभीर चूक’ करार दिया है और कहा है कि जब तक विभाग अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता और अपडेट व्यवस्था नहीं लाएगा, तब तक ऐसी घटनाएँ होती रहेंगी।

हालांकि मामला सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत आदेश में संशोधन कर मृतक अधिकारी का नाम हटाया और गलती स्वीकारते हुए इसे सुधार लिया।

संसोधित आदेश किया गया जारी
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *