EC की नई गाइडलाइंस: EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों को अधिक पठनीय बनाने के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन किया है, जिसके मुताबिक ईवीएम में पहली बार उम्मीदवारों की अब रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी।

इसके साथ ही सीरियल नंबर भी अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इस गाइडलाइंस की बिहार चुनाव से ही शुरुआत होगी। यह प्रयोग बिहार में किया जा रहा है, इसके बाद अन्य राज्यों में इसे बाद में लागू किया जाएगा।

ईसीआई की इस नई गाइडलाइंस के तहत, उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई के हिस्से को घेरेगा। इससे मतदान की पहचान करने में आसानी होगी।

इसके अलावा सीरियल नंबर्स को भी अब पहले से ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये गाइडलाइंस जारी की हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *